फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Former SP District President Firoz Khan fined Rs 54 lakh in electricity theft case

Sambhal: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां पर 54 लाख रुपये का लगा जुर्माना, 12 वर्ष से कर रहे बिजली चोरी

Sat, 26 Oct 2024 10:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: श्याम जी. Updated Sat, 26 Oct 2024 10:10 PM IST
सार

संभल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां पर बिजली चोरी करने के मामले में 54 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। वहीं, बिजली विभाग की टीम ने रजपुरा थाना क्षेत्र में 40 घरों में बिजली चोरी पकड़ी।
 

विज्ञापन
Former SP District President Firoz Khan fined Rs 54 lakh in electricity theft case
बिजली - फोटो : एएनआई

विस्तार

बिजली चोरी के आरोप में संभल में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां पर 54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उनके निजी कार्यालय पर 20 अक्तूबर को बिजली की चोरी पकड़ी गई थी। इस मामले में बिजली विभाग की ओर से फिरोज खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन


हयातनगर थाना क्षेत्र में बहजोई मार्ग पर पक्का बाग स्थित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां का निजी कार्यालय है। बिजली विभाग की टीम ने 20 अक्तूबर को चार किलोवाट लोड की चोरी पकड़ी थी।शनिवार को बिजली विभाग की ओर से सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ बिजली चोरी में 54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


एक्सईएन विद्युत नवीन गौतम ने बताया कि 12 वर्ष पहले यह कार्यालय बना था। कार्यालय बनने के बाद से ही बिजली कनेक्शन नहीं किया गया। तब से ही बिजली चोरी की जा रही थी। इसी आधार पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2020 तक रहा सपा का जिला कार्यालय

फिरोज खां 2012 में 2020 तक सपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। इस दौरान इस कार्यालय को ही पार्टी कार्यालय का दर्जा मिला हुआ था। जिलाध्यक्ष इसी कार्यालय पर संगठन की बैठक करते थे। 2020 में जब जिलाध्यक्ष पद से हटाया गया तो उसके बाद से वह इसे निजी कार्यालय के रूप में प्रयोग कर रहे थे।

हैंडीक्राफ्ट के दो कारखानों पर भी लगेगा जुर्माना

सपा कार्यालय के नजदीक दो हैंडीक्राफ्ट कारखाने में भी बिजली चोरी पकड़ी गई थी। यह चोरी अंडरग्राउंड केबल से की जा रही थी। केबल भी सपा के निजी कार्यालय के परिसर से होकर गुजर रहा था। इन दोनों कारखानों के संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। अब जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा रही है।

मेरे खिलाफ कार्रवाई गलत की गई है। जुर्माना भी 54 लाख रुपये लगाया गया है। यह विभाग की मनमानी है। मुझे 15 दिन का समय दिया गया था लेकिन विभाग ने मनमाने तरीके से कार्रवाई की है। -फिरोज खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संभल



सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निजी कार्यालय पर बिजली चोरी में 54 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज पहले ही दर्ज करा चुके हैं। अब जुर्माना वसूला जाएगा। -नवीन गौतम, एक्सईएन विद्युत, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed