{"_id":"6a60e5725df0fa58500be690","slug":"former-mla-yogesh-verma-placed-under-house-arrest-before-heading-to-jantar-mantar-he-voiced-his-protest-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108369-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जंतर-मंतर जाने से पहले पूर्व विधायक योगेश वर्मा को किया नजरबंद, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जंतर-मंतर जाने से पहले पूर्व विधायक योगेश वर्मा को किया नजरबंद, जताया विरोध
विज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे, पुलिस ने आवास पर ही रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक योगेश वर्मा को बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले पल्लवपुरम फेज-1 स्थित उनके आवास पर पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इसकी जानकारी स्वयं योगेश वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।
योगेश वर्मा ने आरोप लगाया कि वह अपनी टीम के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन के समर्थन में दिल्ली जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसे रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। कहा कि पेपर लीक से प्रभावित युवाओं की न्याय की लड़ाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा पार्टी के सभी नेता युवाओं के साथ हैं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा समर्थन जंतर-मंतर पर न्याय की मांग कर रहे युवाओं के साथ है और अवसर मिलने पर वह वहां पहुंचकर अपना समर्थन दर्ज कराएंगे।
-- -- -- -- --