Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA Tyagi demonstrated his political influence in Kithaur

Meerut News: दिवाली मिलन में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी जनसैलाब

Sun, 15 Nov 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Tyagi demonstrated his political influence in Kithaur
भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में म
- किठौर में पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने दिखाया राजनीतिक प्रभाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक के गोकलपुर स्थित भगवती फार्म हाउस में रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने भव्य दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा।
यह आयोजन राजनीतिक दृष्टि से बेहद खास रहा। भजन संगीत और रागिनी मंडली की शानदार प्रस्तुतियों ने समा बांधा। मंच से पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन को मजबूती का संदेश दिया। प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, संदीप त्यागी, सचिन देव त्यागी और विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा भी उपस्थित थे। पूर्व विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, रविंद्र भडाना, संजीव सिक्का, मनिंदर पाल, विजय पाल सिंह तोमर, यशवीर सिंह भी मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल और किठौर विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। त्यागी ने कार्यक्रम को संगठन की असली ताकत बताया और कार्यकर्ताओं के परिश्रम व समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन

दिवाली मिलन समारोह के माध्यम से सत्यवीर त्यागी ने अपनी सक्रियता प्रदर्शित की। उन्होंने किठौर विधानसभा क्षेत्र में अपनी संगठनात्मक पकड़ और राजनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ियों में सवार होकर कार्यक्रम में पहुंचे। यह आगामी चुनाव की तैयारी और क्षेत्रीय राजनीति में दावेदारी के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की विचारधारा के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण, विश्वास और मेहनत का प्रमाण है। त्यागी ने उन कार्यकर्ताओं की सराहना की जो दिन-रात संगठन को मजबूत करने में लगे रहते हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा की असली ताकत उसके जमीन पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं से है।

इस मौके पर किठौर विधानसभा के सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, किठौर मंडल अध्यक्ष अनुज नागर, सुमित राणा, प्रशांत भगवानपुर, सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed