Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA Tyagi demonstrated his political influence in Kithaur

Meerut News: किठौर में पूर्व विधायक त्यागी ने दिखाया राजनीतिक प्रभाव

Sun, 15 Nov 2026 07:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
Former MLA Tyagi demonstrated his political influence in Kithaur
भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में म
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोकलपुर स्थित भगवती फार्म हाउस में रविवार को भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने भव्य दिवाली मिलन और कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में हजारों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। इसे राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया।
समारोह में भजन संगीत और रागिनी मंडली की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। मंच से सत्यवीर त्यागी ने कार्यकर्ताओं का सम्मान किया और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कैंट विधायक अमित अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष हरवीर पाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। त्यागी ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत जमीन पर काम करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन

इस आयोजन को किठौर विधानसभा क्षेत्र में सत्यवीर त्यागी की सक्रियता का प्रदर्शन माना गया। उन्होंने अपनी संगठनात्मक पकड़ और राजनीतिक प्रभाव दिखाया। भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने आगामी चुनाव की तैयारी का संदेश दिया। इसे क्षेत्रीय राजनीति में उनकी दावेदारी के रूप में भी देखा जा रहा है। त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर किठौर विधानसभा के सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप, माछरा मंडल अध्यक्ष कृष्ण त्यागी, किठौर मंडल अध्यक्ष अनुज नागर, सुमित राणा, प्रशांत भगवानपुर सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed