फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former MLA Rambir absconded from hospital, three policemen will be sacked including SI in Baghpat

पूर्व विधायक फरारी कांड: एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी होंगे बर्खास्त, आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Thu, 18 Apr 2019 08:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 18 Apr 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Rambir absconded from hospital, three policemen will be sacked including SI in Baghpat
रामबीर शौकीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से फरार हुए पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को पुलिस सात माह बाद भी नहीं ढूंढ पाई। पूर्व विधायक को फरार कराने के आरोपी एसआई समेत तीनों पुलिस कर्मी बर्खास्त किए जाएंगे। एएसपी ने पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है। पुलिस जल्दी ही आरोपी पूर्व विधायक पर ईनाम घोषित कर सकती है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के अमित भूरा फरारी के मामले में जिला जेल में बंद मुंडका विधानसभा दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को 26 सितंबर 2018 को जेल अस्पताल से तीन पुलिस कर्मी सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज के लिए लेकर गए। सफदरजंग अस्पताल से पूर्व विधायक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसआई चमन सिंह, कांस्टेबल राज कुमार और सुंदर को निलंबित कर दिया। सात माह बाद भी पूर्व विधायक को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। पुलिस ने अभी तक आरोपी पर ईनाम भी घोषित नहीं किया। जनपद की पुलिस पूर्व विधायक को तलाशने के बजाय दिल्ली पुलिस के भरोसे बैठी है। 
विज्ञापन


एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक रामबीर शौकीन की तलाश में पुलिस की टीम लगी है। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में दबिश दी जा रही है। पूर्व विधायक को फरार कराने के आरोपी एसआई सहित तीनों पुलिस कर्मियों की बर्खास्तगी के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक पर ईनाम घोषित कराने के लिए उच्चाधिकारियों से बात चल रही है। जल्दी ही उसे ईनाम भी घोषित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामबीर और जावेद बने पुलिस की चुनौती
पुलिस कस्टडी से फरार हुए दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन और 25 हजार के ईनामी बदमाश जावेद रटौल को पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा के बाद पुलिस उत्तराखंड में दोनों को तलाश कर रही है। लेकिन सफलता नहीं मिली। जावेद रटौल किभी भी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। दोनों ही  पुलिस के लिए चुनौती बने हुए है। जिला जेल अस्पताल से 26 सितंबर को दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को पुलिस सफदरजंग अस्पताल में इलाज कराने के लिए ले गई थी। वह अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था।

इस मामले में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसआई चमन सिंह समेत तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। वहीं, 27 जून को कुख्यात बदमाश जावेद रटौल कचहरी परिसर से पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था। एसपी ने उस पर 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर दिया था। पुलिस दोनों बदमाशों को पकडने में लगी हुई है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। पुलिस का सिस्टम फेल हो गया है। पुलिस ने दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा में दोनों की तलाश की। कई दिनों तक हरियाणा में भी पुलिस डेरा डाले रही। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। अब पुलिस उत्तराखंड में बदमाशों की तलाश कर रही है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई है। जल्दी ही उन्हे पकड़ लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed