{"_id":"5da07c1d8ebc3e018167341f","slug":"former-mla-of-congress-and-sp-has-joined-bjp-in-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन दिग्गज नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- गंगा की तरह पवित्र है भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन दिग्गज नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन, प्रदेश अध्यक्ष बोले- गंगा की तरह पवित्र है भाजपा
Fri, 11 Oct 2019 06:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Oct 2019 06:27 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस और सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर जनपद में कांग्रेस के पूर्व विधायक और सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा गंगा की तरह पवित्र है जो इसमें डुबकी लगाएगा वह भी पवित्र हो जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के समक्ष कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ. सुशील चौधरी, समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजसिंह माजरा और संजयवीर राणा ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिया पार्टी से इस्तीफा
विज्ञापन
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा में ही सभी वर्गों के लोगों का हित समाहित है। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलने का काम कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/