{"_id":"6894aadd40b3cdb93f0916a6","slug":"former-minister-kuldeep-ujjwal-got-a-big-responsibility-regarding-panchayat-elections-meerut-news-c-72-1-mrt1058-138359-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव के लिए पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल को मिली बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव के लिए पूर्व मंत्री कुलदीप उज्ज्वल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
विज्ञापन
- राष्ट्रीय लोकदल की ओर से बनाया गया संयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पंचायत चुनाव को लेकर सभी दलों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत सदस्य के लिए दावेदारों ने तैयारी भी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय लोकदल ने भी उत्तर प्रदेश जिला पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल को प्रदेश में चुनाव के लिए संयोजक बनाया है। इसके साथ ही रोहित प्रताप, मोहम्मद जैद, विकास, संतोष, हवलदार यादव को सदस्य बनाया गया है।
कुलदीप उज्जवल ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से गांव-गांव जाकर अभियान शुरू कर दिया है। लोगों को पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया जा रहा है। संगठन की ओर से मजबूती के साथ पंचायत के चुनाव लड़े जाएंगे और अधिक से अधिक सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार जीतेंगे। गांवों में पार्टी पहले के मुकाबले और भी अधिक मजबूत हुई है।