यूपी: छपरौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता आत्माराम की हत्या, जल्द खुलेगा राज, सीसीटीवी में कैद हुए कातिल
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में छपरौली से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व दर्जा प्राप्त मंंत्री डॉ. आत्माराम तोमर की हत्या हो गई है। हत्यारोपी कातिल सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बड़ौत के बिजरौल रोड निवासी भाजपा नेता व पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर की गुरुवार की देर रात में हत्या हो गई। उनके गले पर तौलिया लिपटा मिला और घर से उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी भी गायब थी। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
उधर, इस घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी, एएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए।
भाजपा नेता डॉ. आत्माराम का बेटा डॉक्टर प्रताप और अन्य लोग पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद हैं। बताया गया कि आत्मराम का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा। पीड़ित परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस को अल्टीमेटम दिया है। वहीं भाजपा नेता आत्मराम के छोटे भाई के ससुर का भाई और एक अन्य साथी आरोपी बताए हैं। दोनों गैस एजेंसी पर नौकरी करते हैं। पुलिस दोनों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।
आत्माराम लड़ चुके थे विधानसभा चुनाव
छपरौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता व जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर पुत्र स्वर्गीय भरत सिंह तोमर (75) मूलरूप से बिजरौल गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वे नगर की बिजरौल रोड पर रह रहे थे। देर रात उनकी हत्या हो गई।
इसकी सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जांच की तो डॉ. आत्माराम तोमर की स्कॉर्पियो गाडी भी गायब थी।
वहीं देर रात एसपी नीरज जादौन, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो व्यक्ति
आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। पुलिस के अनुसार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक आते हुए और फिर गाड़ी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
उधर, भाजपा नेता आत्माराम तोमर के परिजनों ने हत्या होने की बात कही है। सूचना पर मृतक डॉ. आत्माराम तोमर का बेटा डॉ. प्रताप भी मौके पर पहुंचा। फिलहाल मौत या फिर हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं हत्या का शक एक रिश्तेदार पर जताया जा रहा है। एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि जिस पर शक जताया गया है, उसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी।
वहीं घटना के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच हो रही है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।