Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former Mahamandaleshwar Sachin Dutta alias Builder Baba arrested in fraud case

Meerut News: पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा धोखाधड़ी में गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Former Mahamandaleshwar Sachin Dutta alias Builder Baba arrested in fraud case
ईओडब्ल्यू ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा।
मेरठ। आर्थिक अपराध अनुसंधान (ईओडब्ल्यू) मेरठ सेक्टर की टीम ने धोखाधड़ी के करीब नौ साल पुराने मामले में आरोपी पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा को मंगलवार को नोएडा से गिरफ्तार किया है। वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक-एक फ्लैट पर कई बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेकर धोखाधड़ी के मामले में वांछित था।
विज्ञापन

पूर्व महामंडलेश्वर सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा और उसके सहयोगियों ने गाजियाबाद में श्रीबालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फर्म बनाई थी। इस फर्म ने क्रॉसिंग रिपब्लिक गाजियाबाद में फोस्टर हाइट्स हाउसिंग सोसाइटी में ग्राहकों को सस्ते फ्लैट बनाकर बेचने व अन्य लुभावने वादे किए थे। निर्माणाधीन 180 फ्लैटों में से अधिकांश फ्लैट के आवंटन पत्र कई-कई खरीदारों को जारी कर दिए गए थे। इसके लिए आरोपियों ने बैंकों के कर्मचारियों से मिलीभगत करके फ्लैटों पर ऋण स्वीकृत कराकर फर्म के खातों में ट्रांजेक्शन कराई और धनराशि हड़प ली थी। इस संबंध में खरीदारों ने वर्ष 2016 में गाजियाबाद के विजयनगर थाने में मुकदमे दर्ज कराए थे। इनमें से 19 मुकदमों की विवेचना उत्तर प्रदेश शासन के आदेश पर ईओडब्ल्यू मेरठ सेक्टर को आवंटित की गई थी।
विज्ञापन

--------------
यह था प्रकरण
एक मुकदमे की जांच के दौरान सामने आया कि फोस्टर हाइट्स योजना के निदेशक राजेंद्र दत्ता, प्रबंध निदेशक सचिन दत्ता ने मिलकर सत्यदेव सिंह के नाम पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ऋण लिया था। इसमें गारंटर की भूमिका फरीदाबाद के सेक्टर-17 निवासी अभिषेक सिंह ने निभाई थी। गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के तत्कालीन मुख्य शाखा प्रबंधक भगवान दत्त शर्मा व ऋण प्रबंधक जय सिंह से मिलीभगत कर हिमांशु सिंह के फ्लैट पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 55.50 लाख का ऋण लिया था। हिमांशु ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में सत्यदेव को 4 जुलाई को और अभिषेक को 25 सितंबर को ईओडब्ल्यू की टीम ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
आठ दिन में छीन गई थी महामंडलेश्वर की पदवी
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के तत्कालीन अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने 31 जुलाई 2015 को प्रयागराज की बाघंबरी गद्दी में सचिन दत्ता उर्फ बिल्डर बाबा को निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया था। उस समय उसे नया नाम सच्चिदानंद गिरी मिला था। कार्यक्रम में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव और पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह भी मौजूद थे। कुछ दिन बाद ही पता चला कि सचिन दत्ता नोएडा में नाइट क्लब चलाता है। ठगी के मुकदमे भी उसके खिलाफ दर्ज हैं। इसके बाद आठ दिन में ही उससे महामंडलेश्वर की पदवी छीन ली गई थी। अखाड़ा परिषद की ओर से 14 फर्जी बाबाओं की लिस्ट जारी की गई थी। इनमें सचिन दत्ता का भी नाम शामिल था।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed