फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former head's son fired while intoxicated

पूर्व प्रधान के बेटे ने शराब के नशे में की फायरिंग

Tue, 04 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Former head's son fired while intoxicated
पूर्व प्रधान के बेटे ने शराब के नशे में की फायरिंग
विज्ञापन

गंगानगर। शराब के नशे में रविवार रात पूर्व प्रधान के बेटे ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। आरोपी कुछ माह पहले ही हत्या के मामले जेल से बाहर आया है। गंगानगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अम्हैड़ा निवासी प्रदीप सिवाच ने बताया कि वह कसेरूबक्सर स्थित विक्रम वेद अस्पताल में कर्मचारी है। रविवार रात वह अपने भाई कुलदीप सिवाच के साथ कसेरूबक्सर से घर जा रहे थे। इसी दौरान कसेरूबक्सर में गांव निवासी पूर्व प्रधान के बेेटे दीपक के साथ उनका किसी बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि दीपक ने अपने साथी चीनू और मोहित के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी और पिस्टल से फायर किया। गनीमत रही कि गोली प्रदीप के कंधे के पास से निकल गई। इसके बाद तीनों आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और एक खोखा बरामद किया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कुछ माह पहले ही जेल से बाहर आया है आरोपी
अम्हैड़ा गांव में मई 2019 में सिखेड़ा निवासी एक फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूर्व प्रधान छोटे लाल के बेटे दीपक सिवाच को गिरफ्तार का जेल भेजा था। कुछ माह पहले दीपक जेल से आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed