फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Former head Ashok Sirohi became the unopposed president

Meerut News: पूर्व प्रधान अशोक सिरोही बने निर्विरोध अध्यक्ष

Wed, 21 Jan 2026 03:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Former head Ashok Sirohi became the unopposed president
सरधना। सरधना ब्लॉक में मंगलवार को भूमि विकास बैंक सरधना के अध्यक्ष/प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान केवल एक ही नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण झिटकरी गांव के पूर्व प्रधान अशोक सिरोही का निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय हो गया है। हालांकि बृहस्पतिवार को औपचारिक परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अशोक सिरोही अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंचे और विधिवत रूप से नामांकन पत्र जमा किया। चुनाव अधिकारी रवि सागर ने बताया कि एक ही नामांकन पत्र प्राप्त हुआ है। इसकी जांच प्रक्रिया बुधवार को पूरी की जाएगी। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमेन बिमल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, मनिंदरपाल सिंह, मदनपाल सिंह, ठाकुर लाखन सिंह, विनोद मैनेजर, सोनू प्रधान, ऐनुद्दीन शाह, नरेश कुमार, विक्रम सोम, इशाक कुरैशी, सुहेल कुरैशी, मनुबीर सिंह, सेंसरपाल सिरोही, सर्वेश छूर उपस्थित रहे। निर्विरोध होने के कारण अशोक सिरोही बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से अध्यक्ष पद की शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed