{"_id":"67ba01499183810b4300d9a1","slug":"former-fiance-molested-on-the-highway-girl-slapped-meerut-news-c-72-1-mrt1061-129251-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवे पर पूर्व मंगेतर ने की छेड़छाड़, युवती ने जड़े थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवे पर पूर्व मंगेतर ने की छेड़छाड़, युवती ने जड़े थप्पड़
विज्ञापन
दो साल पहले रिश्ता टूटने के बाद से पीछा कर परेशान कर रहा था आरोपी
मां को टक्कर मारने पर युवती ने आरोपी को पकड़ा, 30 मिनट तक हंगामा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे 58 पर शनिवार सुबह सरधना की एक युवती के पूर्व मंगेतर ने उसकी मां को बाइक से टक्कर मार दी। युवती ने आरोपी को जमकर पीटा। इस दौरान हाईवे पर जमकर हंगामा हुआ। युवती का आरोप है कि दो साल पहले आरोपी से रिश्ता टूट गया था। इसके बाद से आरोपी पीछा कर उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी पर छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
सरधना थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि उसका दो साल पूर्व मुरादनगर निवासी शिवा से रिश्ता तय हुआ था। लेकिन किसी वजह से रिश्ता टूट गया। इसके बाद से आरोपी युवती का पीछा करता है। रास्ते में उसे रोककर परेशान करता है। युवती सरधना रोड पर एक कंपनी में काम करती है। शनिवार सुबह वह अपने भाई और मां के साथ टेंपो से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकली थी। वह सरधना फ्लाईओवर के नीचे उतरकर कंपनी की ओर जाने लगी।
युवती का भाई व मां रोहटा रोड पर रिश्तेदारी में जाने के लिए चल दिए। मां-बेटा ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी बाइक सवार होकर आए पूर्व मंगेतर ने युवती की मां को टक्कर मार दी थी। आरोपी वहां से बाइक लेकर चला गया। घटना की सूचना पर युवती मौके पर पहुंच गई। युवती ने फोन कर आरोपी युवक को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि आरोपी ने वापस आकर युवती से छेड़छाड़ की। युवती ने आरोपी युवक को मौके पर पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मौके पर मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा भी पहुंच गए। पुलिस आरोपी युवक को लेकर थाने आ गई।
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी
युवती ने बताया कि आरोपी युवक उसके साथ काफी समय से पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी जा चुकी है। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक उसके फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। आरोपी पीड़िता का किसी अन्य युवक से रिश्ता नहीं होने देने की धमकी देकर दो साल से ब्लैकमेल कर रहा है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।