फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   formality in the name of cleaning ganga water treatment plant

गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट में सफाई के नाम पर खानापूर्ति

Sun, 03 Nov 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
formality in the name of cleaning ganga water treatment plant
मेरठ/जानीखुर्द। भोला झाल गंगाजल ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई में खानापूर्ति की गई है। इस कारण आने वाले दिनों में शहर की जनता को गंदा पानी मिलना तय है। शनिवार को प्लांट पर तैनात गार्डों ने चार माह से वेतन न मिलने पर प्लांट पर तालाबंदी की।
विज्ञापन

भोला झाल से महानगर की जनता को गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। गंगनहर की वार्षिक बंदी के दौरान वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की भी सफाई करने का दावा किया जा रहा है, लेकिन मौके पर स्थित अलग है। शनिवार को गार्डों द्वारा वेतन न मिलने पर प्लांट पर तालाबंदी की गई। साथ ही बताया कि प्लांट की सफाई केवल कागजों में ही हुई है। प्लांट में गंगनहर से आने वाले पानी को सबसे पहले जहां जमा किया जाता है केवल उस टैंक का रेत निकला गया है। प्लांट के अन्य टैंकों की सफाई नहीं की गई। इन टैंकों में गंदगी की भरमार है। बताया कि तीन चार टैंकों का तो पानी भी नहीं निकाला गया। एक माह से बंद पडे़ं प्लांट में भरा पानी सड़ गया है। अमर उजाला टीम ने प्लांट के फोटो भी लिए। जिसमें प्लांट की सफाई की पोल खुल रही है। उधर, प्लांट का संचालन करने वाली प्रतिभा कंपनी के एचपी शर्मा का कहना है कि प्लांट की सफाई की गई है। अब पानी से बाकी प्लांट की धुलाई होनी है। यह जरूर है कि कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ है। वहीं वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के गार्डों ने चार माह से वेतन न मिलने पर प्लांट पर ताला जड़ दिया। उन्होंने कर्मचारियों को अंदर जाने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्लांट आपरेटर कंपनी के मैनेजर इकबाल सिंह के जल्द वेतन दिलावने का आश्वासन देने पर गार्डों ने ताला खोला। गार्ड पप्पू, संदीप, सचिन के अनुसार यदि उनका वेतन जल्द नहीं मिला तो वह डीएम कार्यालय पर परिवार सहित भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed