{"_id":"6a46859ecd5859538e07eafb","slug":"forest-department-team-attacked-accused-forcibly-took-away-tractor-trolley-from-government-custody-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105088-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वन विभाग की टीम पर हमला, सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वन विभाग की टीम पर हमला, सरकारी अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले गए आरोपी
विज्ञापन
वन कर्मी विपिन त्यागी हुआ घायल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। जलालपुर जोरा स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। हमले में एक वनरक्षक घायल हो गया। आरोपी वन विभाग की अभिरक्षा से ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर फरार हो गए।
वन दरोगा ऋषभ सिंह ने हस्तिनापुर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि 30 जून को विभागीय वाचर से सूचना मिली कि जलालपुर जोरा के आरक्षित वन क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। सूचना पर वन दरोगा ऋषभ सिंह, वन दरोगा अंकित यादव और वन रक्षक नितिन कुमार त्यागी मौके पर पहुंचे। वहां लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का अवैध खनन होता मिला। टीम ने ट्रैक्टर चालक सचिन निवासी जलालपुर जोरा को पकड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेंज कार्यालय ले जाना शुरू किया।
आरोप है कि रास्ते में अजीत, कृष तथा एक अज्ञात व्यक्ति ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने वन रक्षक नितिन कुमार त्यागी के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य वनकर्मियों को भी जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपियों ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड घटना के वीडियो जबरन डिलीट करा दिए और ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर फरार हो गए। हालांकि वन दरोगा के मोबाइल में एक छोटी वीडियो क्लिप सुरक्षित होने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि वन विभाग की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।