{"_id":"5d8fc2238ebc3e93d028529c","slug":"forensic-team-reaches-investigation-in-mukul-murder-case-kithor-news-mrt445798340","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकुल हत्या कांड के मामले में जांच को पहुंची फारेंसिक टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकुल हत्या कांड के मामले में जांच को पहुंची फारेंसिक टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा/मेरठ। रिटायर्ड फौजी के पुत्र मुकुल की हत्या के मामले में शनिवार को फोरेंसिक टीम और खरखौदा पुलिस ने एनएच- 235 पर निर्माणाधीन बाईपास और नामजद आरोपी आशीष के मकान (घटनास्थल) की जांच की। दोनों जगहों से खून के नमूने व फिंगर प्रिंट लिए।
हत्यारोपियों ने निर्माणाधीन बाईपास पर जहां मुकुल का शव फेंका था, वहां से खून में सनी मिट्टी के नमूने लिए। वहीं, आशीष के मकान से भी खून के निशान, दरवाजों के हैंडल पर मिले फिंगर प्रिंट कई सबूत इकट्ठा किए। टीम के अनुसार मुकुल को गोली आशीष के घर में रसोईघर के पास मारी गयी थी। जिसके बाद बाइक से शव को निर्माणाधीन बाईपास पर फेंका गया था। फोरेंसिक टीम इससे पहले भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर चुकी है। इस हत्याकांड के आरोपी भंवर, आशीष व प्रीत त्यागी को जेल भेजा चुका है जबकि गुड्डू व अनुराग फरार चल रहे हैं। जिन पर इनाम घोषित करने की तैयारी है। गौरतलब है कि साथी दोस्तों ने एक छात्रा से बात करने की रंजिश में मुकुल की बीती 23 सितंबर की दोपहर हत्या की थी। रात को शव बाईपास पर फेंका था। मुकुल के पिता प्रेमशंकर की मौत हो चुकी है। वह इस समय मेरठ छोड़कर अपनी माता शशी सिरोही के साथ हापुड़ में किराए पर रह रहा था।