{"_id":"679bda9ba981f311630c2cef","slug":"forensic-team-investigated-gang-rape-case-mawana-news-c-40-1-smrt1041-107697-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में फोरेंसिक टीम ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सामूहिक दुष्कर्म मामले में फोरेंसिक टीम ने की जांच
विज्ञापन
बहसूमा। बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बृहस्पतिवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। विधिविज्ञान की टीम को घटनास्थल से कोई साक्ष्य नहीं मिला है।
बीते शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रही छह साल की मासूम बच्ची को गांव निवासी दो आरोपी 20 रुपये का लालच देकर बहला फुसलाकर घर से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में ले गए थे। आरोपियों ने बच्ची से दुष्कर्म कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजनों ने शहजाद उर्फ निक्की व एक अज्ञात के खिलाफ थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।
बृहस्पतिवार को पुलिस घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची। टीम के प्रभारी अंशुल सुशांत ने पीड़िता व उसके परिजनों से घटनास्थल की जानकारी जुटाई। हालांकि, टीम को घटनास्थल से पुख्ता सबूत नहीं मिले। इसके बाद टीम लौट गई। थाना प्रभारी इंदु वर्मा का कहना है कि नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। नामजद आरोपी की तह तक पहुंच गए हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।