{"_id":"5ea4928b8ebc3e90305ffb16","slug":"foreign-depositors-will-be-sent-to-the-district-jail-after-14-days-meerut-news-mrt479207362","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी जमातियों को 14 दिन अस्थाई जेल में रखने के बाद शिफ्ट किया जाएगा जिला जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी जमातियों को 14 दिन अस्थाई जेल में रखने के बाद शिफ्ट किया जाएगा जिला जेल
विज्ञापन
विदेशी जमातियों को 14 दिन के बाद भेजा जाएगा जिला जेल
मेरठ। टूरिस्ट वीजा की आड़ में धार्मिक प्रचार करने वाले विदेशी जमातियों को अब जिला जेल में रहना होगा। मेरठ में 18 विदेशी जमाती अस्थायी जेल में हैं, जिन्हें 14 दिन के बाद जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
मेरठ जोन के आठ जिलों मेरठ, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद से 180 विदेशी जमाती पकड़े हैं। मेरठ जनपद में 20 विदेशी जमाती पकड़े गए थे। मेरठ पुलिस ने 18 विदेशी जमाती कोर्ट में पेश किए हैं, जहां से उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अस्थायी जेल सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज में भेजा गया है। इन विदेशी जमाती को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा, उसके बाद उन्हें जिला जेल में शिफ्ट किया जाएगा। सभी जनपदों में जमातियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बता दें कि 180 विदेशी जमातियों में से 82 के खिलाफ पुलिस चार्जशीट तैयार कर चुकी है। अन्य विदेशी जमातियों के खिलाफ भी चार्जशीट लगभग तैयार हो गई है। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार का कहना है कि विदेशी जमातियों को जेल भेजने की प्रक्रिया जोन के सभी जिलों में शुरू कर दी गई है। जल्द ही इन विदेशी जमातियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।