फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Forced marriage of minor, torture by in-laws

Meerut News: नाबालिग की जबरन शादी, ससुरालियों ने दी यातनाएं

Sun, 29 Oct 2023 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Forced marriage of minor, torture by in-laws
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी की पिता और चाचा-चाची ने जबरन शादी करा दी। ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे गंभीर यातनाएं दीं और मांग पूरी न होने पर उसे गैर मर्दों से सामने पेश करने की धमकी देते थे। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि उसकी मां की मृत्यु हो चुकी है। पिता वृद्ध और गरीब है। चार माह पूर्व पिता और चाचा-चाची ने उसकी जबरन शादी करा दी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे तलाक की धमकी दी गई। पति रोज उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता था। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की धमकी देता था। सास-ससुर दहेज की मांग पूरी न होने पर बाहरी व्यक्तियों से संबंध बनाने की धमकी देते थे और विरोध करने पर पानी की बाल्टी में उसका मुंह डालकर मारने का प्रयास भी किया गया। आरोप है कि चाचा-चाची भी ससुराल वालों का साथ देते हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति रजा, सास नूरी, ननद रुखसार व इफत समेत उसके चाचा-चाची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन


------------------
युवक को बेरहमी से पीटा, दांत टूटे
मेरठ। सदर थाना क्षेत्र में एक युवक को सरिये से बुरी तरह पीटा गया, जिसमें उसके दांत भी टूट गए। पुलिस ने आरोपी को दो बार थाने लेकर पहुंची युवक की मां को थाने से भगा दिया। बाद में उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुर्सरत पत्नी यूसुफ निवासी अलीमपुरा बंगला एरिया ने बताया कि उसके पुत्र यूनुस को साजिद उर्फ सिद्दी उर्फ जमील ने बृहस्पतिवार रात सरिये से बुरी तरह पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दांत भी टूट गए। वह आरोपी को दो बार पकड़कर थाने ले गई, लेकिन पुलिस ने तहरीर लिखवाकर लाने की बात कहकर भगा दिया। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed