फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   For the criminals Saharanpur, boundaries of these three states

अपराधियों के लिए मुफीद है सहारनपुर, इन तीन राज्यों से जुड़ी है सीमाएं

Fri, 16 Jun 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Fri, 16 Jun 2017 04:29 PM IST
विज्ञापन
For the criminals Saharanpur, boundaries of these three states
जनपद सहारनपुर

अपराधियों के लिए सहारनपुर, अपराध करने के लिए मुफीद बन चुका है। तीन राज्यों की सीमाएं जुड़ी होने के चलते सहारनपुर और आसपास के इलाकों में अपराधों को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से दूसरे राज्यों में शरण ले लेते हैं। सहारनपुर की पुलिस उन्हें ढूंढते ही रह जाती है। अपराधी ही नहीं अब तो विवादों के मामलों में वांछित भी उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में जाकर बचने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


अपराधों को अंजाम देने के मामले में सहारनपुर अपराधियों के लिए काफी मुफीद बन गया है। सहारनपुर में घटनाओं को अंजाम देने के बाद अपराधी तुरंत जिले की ही नहीं प्रदेश की सीमा ही लांघ जाते हैं। मुकीम काला हो या फिर कग्गा जैसा अपराधी रहा हो। सहारनपुर में अपराधिक घटनाएं करने के तुरंत बाद हरियाणा और उत्तराखंड पहुंच गए। मुकीम काला द्वारा 2015 में घटना किए जाने के बाद काफी समय तक लोकेशन हरियाणा में मिलती रही। कग भी लगातार घटनाओं को अंजाम देने के बाद उत्तराखंड एवं हरियाणा में पहुंचता रहा।

विज्ञापन

तीन राज्यों की सीमा से जुड़े सहारनपुर के रास्ते

For the criminals Saharanpur, boundaries of these three states
सहारनपुर की सड़कें

अपराधी ही नहीं अन्य प्रकार के मामलों में वांछित भी उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में जाकर शरण ले रहे हैं। भीम आर्मी के सभी पदाधिकारी भूमिगत होने के बाद जिला छोड़कर उत्तराखंड में जमे रहे। चंद्रशेखर उर्फ रावण उत्तराखंड के बाद हरियाणा, पंजाब राज्यों में होता हुआ हिमाचल प्रदेश में पहुंच गया। सिर्फ रावण ही नहीं कमल वालिया भी उत्तराखंड में ही छुपा रहा। जबकि अभी भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन और प्रवक्ता मंजीत नौटियाल भी भूमिगत हैं और जिले से बाहर दूसरे राज्यों में बताए जा रहे हैं। तीन राज्यों की सीमा से जुड़े सहारनपुर में अपराध करने वालों के भागने के कई रास्ते हैं। यही कारण है कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को कई गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। अपराधी पुलिस को जमकर छका रहे हैं। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि अपराधी चाहे कहीं भी चला जाए, पुलिस से बच नहीं सकता। पुलिस दूसरे राज्यों में जाकर छिपने वाले आरोपियों को पकड़ने का लगातार प्रयास कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed