फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   For the attention of other editions... Five complexes being made on Mawana Road without map, sealed

Meerut News: मवाना रोड पर बिना मानचित्र बनाए जा रहे पांच काॅम्प्लेक्स सील

Sun, 16 Nov 2025 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
For the attention of other editions... Five complexes being made on Mawana Road without map, sealed
मवाना रोड पर अवैध रूप से बनाए गई दुकानों को सील करती प्राधिकरण की टीम
मेरठ। शहर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए तेजी से व्यावसायिक निर्माण हो रहे हैं। शहर के सघन आबादी वाले इलाकों में अवैध कॉम्प्लेक्स निर्माण मामले में हाईकोर्ट में चल रहा है। इसमें याचिकाकर्ता से विस्तारित रिपोर्ट मांगी गई है और 17 दिसंबर को मामले में सुनवाई होगी। शनिवार को मेरठ विकास प्राधिकरण मेडा की टीम ने पांच अवैध कॉम्प्लेक्स पर सील लगा दी। एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर भी चला।
विज्ञापन

प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने बताया कि थाना मवाना क्षेत्रांतर्गत अनस द्वारा समर कन्फेक्शनरी के सामने हस्तिनापुर रोड मवाना में 400 वर्ग गज में भूतल पर 28 कॉलम खड़े करके मिट्टी भराव व निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस पर सील लगा दी गई। यहीं जाहिद द्वारा मवाना पेट्रोल पम्प से आगे 800 वर्ग गज में भूतल पर 60 कॉलम खड़े करके किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण तथा साजिद द्वारा एमएस राजपूत कन्फैक्शनरी के सामने 700 वर्ग गज में भूतल पर 36 कॉलम खड़े करके किए जा रहे अवैध निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

निकेता सिंह ने बताया कि आकाश धामा द्वारा 800 वर्ग गज में 30 दुकानें 20 कॉलम खड़े कर निर्माण किया जा रहा था। इन्हें सील किया गया। पराग गुप्ता द्वारा केयर ऑफ अनिल प्लाईवुड रानी नंगला के सामने, हस्तिनापुर रोड गणेशपुर मवाना रोड पर लगभग 500 वर्ग मीटर में व्यावसायिक निर्माण किए जाने पर सील लगाई गई। इनके अलावा अमित गुप्ता द्वारा गोल्डन ऐवेन्यू मवाना के निकट दस हजार वर्ग मीटर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में दुकानें व सड़क बनाने का काम किए जाने पर सील लगा दी गई।

मवाना रोड पर अवैध रूप से बनाए गई दुकानों को सील करती प्राधिकरण की टीम

मवाना रोड पर अवैध रूप से बनाए गई दुकानों को सील करती प्राधिकरण की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed