फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   for the action of bajrand dal leader, safai karamchari ruckus in block, and also lock the block office

बजरंग दल नेता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर ब्लॉक कार्यालय में जड़ दिया ताला

Tue, 16 Jun 2020 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
for the action of bajrand dal leader, safai karamchari ruckus in block, and also lock the block office
ब्लॉक रोहटा में बजरंग दल नेता के खिलाफ कार्रवाई को लेकर धरना देते सफाई कर्मचारी। - फोटो : SARDANA
रोहटा(मेरठ)। बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर व सफाईकर्मी के बीच मारपीट के मामले में आखिरकार सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा हुआ। जिसे देख पुलिस बैकफुट पर आ गई और मुकदमा कायम किया। हंगामा कर रहे सफाईकर्मियों एवं उनके समर्थन में आए ब्लॉक के कर्मचारियों को बिजेंद्र प्रमुख ने शांत किया। उन्होंने कर्मियों को काम पर लौटने के लिए सहमत कर लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव डूंगर के सफाईकर्मी शुभनेश पाल ने दो सप्ताह पहले बजरंग दल के प्रांत संयोजक बलराज डूंगर के घर में सफाई करने से इनकार कर दिया था। आरोप है कि बलराज एवं उसके भाई राजकुमार ने शुभनेश पाल से गालीगलौज व मारपीट की। इतना ही नहीं गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। नेताओं के दबाव में पुलिस प्रशासन दस दिन तक मामले को दबाने में जुटा रहा तथा पीड़ित पर फैसला का दबाव बनाया। शुभनेश पाल द्वारा इनकार करने पर आठ जून को डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने उसका मवाना ब्लॉक में ट्रांसफर कर दिया। इससे गुस्साए सफाईकर्मियों ने उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण कर्मचारी संघ के नेतृत्व में ब्लॉक कार्यालय पर धरना शुरू किया। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने एवं स्थानांतरण आदेश निरस्त करने की मांग की। इसके चलते दो दिन पहले डीपीआरओ ने स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया। हालांकि आंदोलनकारी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग पर अडे़ थे। उन्होंने शनिवार को चेतावनी दी थी कि यदि पुलिस ने समुचित कार्रवाई नहीं की तो सोमवार को पुलिस के खिलाफ थाने पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई संघ जिलाध्यक्ष नरेंद्र भराला के आह्वान पर सोमवार को सफाईकर्मी कार्य बहिष्कार कर ब्लॉक में एकत्र हुए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र सिंह ने सफाईकर्मियों के आंदोलन को सर्मथन की घोषणा की और ब्लॉक कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य ठप करा दिया। इसकी जानकारी पाकर ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र सिंह दोपहर बाद ब्लॉक पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह से मोबाइल पर बात कर सफाईकर्मियों को न्याय दिलाने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने बताया कि बलराज डूंगर व उनके भाई राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। इस पर बिजेंद्र प्रमुख ने कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की। इस पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। यहां उमेश तोमर, जितेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, नरेश तोमर, विपिन कुमार, सोनू, जयविन्द्र कुमार, अमरजीत सिंह, अरविंद धीमान, अरुण कुमार, राहुल, गंगाराम, गोविंद सिंह, सोनू, प्रमोद, संजय, राजकुमार, दीपक, अमित, बबलू, सुरेश, सुशील, सुंदर, कंवल सैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed