{"_id":"68e50a9b5f7b1761be0c9863","slug":"football-army-school-entered-the-finals-in-the-girls-category-meerut-news-c-76-1-smrt1039-106483-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल : बालिका वर्ग में आर्मी स्कूल ने फाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल : बालिका वर्ग में आर्मी स्कूल ने फाइनल में किया प्रवेश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। द आर्यन्स स्कूल में चल रहे चौधरी कदम सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को बालक वर्ग के सात क्वार्टर फाइनल और बालिका वर्ग का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। बालिका वर्ग में आर्मी स्कूल ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।
इससे पहले टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह अवाना ने किया। कोच दीपक राणा ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में द आर्यन्स ए और अशोका एकेडमी के बीच खेले गए मुकाबले में द आर्यन्स ए ने 2-0 से जीत हासिल की। अंडर-19 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में आर्मी स्कूल ने अशोका एकेडमी को 2-0 से हराया।
अंडर-19 द आर्यन्स ए और सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल के बीच खेले गए मुकाबले में द आर्यन्स ए ने 4-0 से जीत हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में द आर्यन्स बी को एमआईईटी मेरठ ने 2-0 से हराया। अंडर-19 बालक वर्ग में आर्मी स्कूल और एसडी सदर के बीच मैच खेला गया। इसमें आर्मी स्कूल ने 2-0 जीत हासिल की। अंडर-14 बालक वर्ग में सीपीएस ने एमपीएस की टीम को 4-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
अंडर-14 बालक वर्ग में आर्यन्स ए, एमआईईटी स्कूल, सीपीएस स्कूल, आर्मी स्कूल, अंडर-19 बालक वर्ग में आर्यन्स ए, आर्मी स्कूल, अंडर-19 बालिका वर्ग में द आर्यन्स स्कूल, बीआईटी ग्लोबल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंडर-19 बालिका वर्ग आर्मी स्कूल ने फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान निदेशक अक्षय सिंह, प्रधानाचार्य प्रीति मल्होत्रा सहित अन्य ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।