UP: खाद्य सुरक्षा टीम की रेस्टोरेंट पर छापामारी, सैंपल भेजा लखनऊ, युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी शिकायत
Meerut News : मेरठ में खाद्य सुरक्षा की टीम ने एक रेस्टोरेंट पर छापामारी की। टीम ने सैंपल लेकर लखनऊ भेज दिया है। बताया गया कि एक युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने कंकरखेड़ा में नेशनल हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापामारी की। इस दौरान उन्होंने चिकन फूड के सैंपल लिए। जिन्हें लखनऊ भेजा जाएगा। रेस्टोरेंट पर नकली खाद्य पदार्थ मिलने की एक युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार और पूनम चौधरी के नेतृत्व में एक टीम ने बृहस्पतिवार रात नेशनल हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट पर छापामारी की। इस दौरान उन्होंने रेस्टोरेंट पर बनाए जा रहे चिकन फूड का सैंपल भरकर पैक किया और अपने कब्जे में ले लिया।
फूड सेफ्टी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि एक युवक ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर रेस्टोरेंट की शिकायत की थी। जिसमें युवक ने बताया कि रेस्टोरेंट पर नकली तेल और मसाले प्रयोग किया जा रहे हैं। जिसको खाने के बाद शरीर को काफी नुकसान हो रहा है।
वहीं, शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार देर रात टीम रेस्टोरेंट पर पहुंची और फूड के सैंपल भरे। उन्होंने बताया कि इस सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। छापामारी के दौरान आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
यह भी पढ़ें: फ्लैशबैक: भूमि दान कर चर्चा में आए, देश के प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे वीपी सिंह, मुजफ्फरनगर से खोला था मोर्चा
फूड विभाग के अधिकारी ने बताया कि सैंपल लखनऊ भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे ही कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: BJP का नया दांव: इन दो सीट से नए चेहरों को मैदान में उतारने की योजना, मेरठ से अरुण गोविल की दावेदारी पक्की