फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog was seen in the morning, humidity stirred

सुबह को दिखी धुंध, दिन में उमस ने किया हलकान

Wed, 11 Sep 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fog was seen in the morning, humidity stirred
मोदीपुरम। सितंबर में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह के समय हल्की धुंध से मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखाई दिया। वहीं दिन में गर्मी और उमस ने काफी परेशान किया।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में दिन प्रतिदिन मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह के समय धुंध ने भी असर दिखाया। सात बजे तक धुंध छाई रही। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय धुंध छाने का मौसम नहीं है। दिन रात का तापमान सामान्य से ऊपर चलने के कारण गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 85 व न्यूनतम आर्द्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मौसम में नमी ज्यादा हो रही है, रात में ओस बढ़ती जा रही है। इस कारण सुबह धुंध छा गई। अभी मौसम ऐसे ही रहेगा।
विज्ञापन

पिछले 6 दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
5 33.4 25.7
6 35.2 25.6
7 34.5 24.9
8 35.6 24.8
9 35.7 26
10 35.4 25.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed