फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog prevailed from night to afternoon, temperature dropped by one degree Celsius

Meerut News: रात से दोपहर तक छाया रहा कोहरा, तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरा

Sat, 04 Jan 2025 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 04 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fog prevailed from night to afternoon, temperature dropped by one degree Celsius
शामली  में  एमएसके   रोड पर रात्री में छाया कोहरा । संवाद - फोटो : गोरा भूपका बहुउद्देशीय ग्रामीण समिति लिमिटेड पड़कुला में किसानों को लाइन से लगवाते एसडीएम
शामली। जिले में इस मौसम का शुक्रवार को सबसे घना कोहरा छाया रहा। रात से लेकर दोपहर तक कोहरे के साथ ओस की बूंदें भी पड़ती रहीं। इससे मौसम में ठिठुरन बनी रही। इसके चलते तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। कोहरा छंटने पर दोपहर बाद धूप निकली। एक सप्ताह बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया।
विज्ञापन




पहाड़ों पर हुई बर्फबारी होने से मौसम में बदलाव आया है। एक सप्ताह पहले हुई बारिश के बाद से लगातार शीतलहर चलने से मौसम में ठंड बनी हुई है। ठंड के कारण लोगों की कंपकंपी छूट रही है। बृहस्पतिवार रात को जिले में घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण दृश्यता कम रही, जिस कारण वाहन धीमी गति से चलते रहे। शुक्रवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण ओस की बूंदें भी पड़ती रहीं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इस मौसम में इस तरह का कोहरा पहली बार छाया है। दोपहर बाद कोहरा छंटने के कारण धूप निकली। बारिश होने के बाद पहली बार धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन हवा चलने से ठंड का असर बना रहा। शाम होते ही फिर से कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के ग्रामीण कृषि सेवा के नोडल अधिकारी प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण मौसम में अभी ठंड बनी रहेगी। मौसम शुष्क रहने और कोहरा छाने के आसार है।

- पाले व कोहरे से बचाव को फसलाें की करें सिंचाई
जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने बताया कि सर्दी के साथ कोहरा व पाला पड़ रहा है। इसका असर सबसे ज्यादा आलू और सरसों की फसल पर पड़ेगा। पाले व कोहरे से फसलों से बचाव के लिए फसलों की सिंचाई करते रहें। इस मौसम में सरसों के फूल पर कीट लगने की आशंका रहती है। अगर कीट लगता है तो उससे फसल को बचाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव करना चाहिए।

शामली  में  एमएसके   रोड पर रात्री में छाया कोहरा । संवाद

शामली  में  एमएसके   रोड पर रात्री में छाया कोहरा । संवाद- फोटो : गोरा भूपका बहुउद्देशीय ग्रामीण समिति लिमिटेड पड़कुला में किसानों को लाइन से लगवाते एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed