फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fog increases the cold, people are thin in homes

कोहरे ने बढ़ाई ठंड, घरों में दुबके लोग

Thu, 23 Jan 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Fog increases the cold, people are thin in homes
मेरठ में बुधवार सुबह दिल्ली रोड पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन।
मोदीपुरम। मौसम में प्रतिदिन बदलाव हो रहा है। मंगलवार रात से शुरू हुआ घना कोहरा बुधवार दोपहर तक छाया रहा। सर्दी के कारण लोग घरों में दुबके रहे। दोपहर को धूप निकलने पर लोगों ने सर्दी से राहत महसूस की। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम अभी ऐसे ही रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में अभी सर्दी के तेवर ढीले नहीं हुए है। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में चल रही शीतलहर के कारण सर्दी हाड़ कंपा रही है। मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से तापमान काफी नीचे आ गया था। रात में ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। बुधवार सुबह कोहरा इतना ज्यादा था कि विजिबिलटी शून्य थी। इस कारण हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। दोपहर 12 बजे तक घना छाया हुआ था। इसके बाद निकली धूप ने सर्दी से थोड़ी राहत दी। धूप निकलने से तापमान में बढ़ोेत्तरी दर्ज की गई। शाम को सर्द हवा ने ठंड में और इजाफा कर दिया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 97 और न्यूनतम 68 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

मेरठ का एक्यूआई बढ़ा
मौसम में उतार चढ़ाव के दौरान मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स फिर से चढ़ गया। चौबीस घंटे में एक्यूआई का लेवल पल्ल्लवपुरम में सबसे ज्यादा रहा। पल्लवपुरम में एक्यूआई 375 से गिरकर 284 हो गया। गंगानगर का 305 से गिरकर 282, जयभीमनगर का 264 से 188 हो गया। मेरठ का औसत एक्यूआई 262 हो गया। बुधवार को हवा चलने पर मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेेक्स में भी गिरावट दर्ज की गई। हवा अभी दो तीन दिन तेज रहेगी तो एक्यूआई स्थिर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर बढ़ेगी
सुबह के समय कोहरा रहेगा और दो दिन शीतलहर ज्यादा होने से मौसम सर्द बना रहेगा। धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। अभी शीतलहर और कोहरे के कारण मौसम ऐसे ही रहेगा, दिन का तापमान 20 डिग्री के नीचे रहने के आसार हैं। रात के तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। -डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed