फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fog

ठंड ने तोड़ा 12 साल का रिकार्ड

Thu, 21 Jan 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Thu, 21 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
fog
मेरठ/मोदीपुरम। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सुबह से शाम तक राहत नहीं मिली। शाम होने से पहले ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन


शीत लहर के कारण पारा लगातार तीसरे दिन भी गिरा। पिछले 12 सालों में बुधवार को सबसे कम दिन का तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दो-तीन दिन ठंड ऐसे ही सताएगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर का असर दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। दिन में बादल छाए रहने से जहां तापमान नहीं बढ़ रहा है, वहीं सुबह शाम कोहरा रहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी के प्रथम सप्ताह में पारा लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ था, अब एकाएक गिर रहा है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार रात के तापमान में अभी और गिरावट हो सकती है। नमी का प्रतिशत अधिकतम 97 और न्यूनतम 77 रहा। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान 1 डिग्री की गिरावट आई है।


रात में गिर रहा है पाला
रात में पाला गिरने से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है। पाले के असर से शरीर में गलन का अहसास बना हुआ है। अभी रात में पाला गिरने का दौर जारी रहेगा।

सुबह-शाम रहेगा कोहरे का असर
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी सुबह-शाम कोहरे का असर बना रहेगा। जिन स्थानों पर नमी अधिक है वहां कोहरा अधिक दिखाई देगा। शहर के बाहरी इलाकों में कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना है। रात में हल्के बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार को भी दिन में सर्दी का असर रहेगा।

बाजारों में कम दिखे लोग
ठंड के कारण लोग कम ही घर से निकल रहे हैं। जिन्हें जरूरी काम है वे ही सड़कों पर देखे जा रहे हैं। बाजारों में भी कम ही लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed