फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fluctuations in the Ganga's water level continue.

Meerut News: गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी

Wed, 12 Aug 2026 08:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 08:41 PM IST
विज्ञापन
Fluctuations in the Ganga's water level continue.
- बैराज के आंकड़ों में जलस्तर और डिस्चार्ज में बदलाव दर्ज किया गया
विज्ञापन

- बिजनौर बैराज से 1,24,671 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। गंगा के जलस्तर और बैराज से छोड़े जा रहे पानी में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार शाम 4:00 बजे हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से गंगा में पानी का डिस्चार्ज घटकर 70,852 क्यूसेक रह गया। वहीं बिजनौर बैराज से 1,24,671 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। दोनों बैराज के आंकड़ों में जलस्तर और डिस्चार्ज में बदलाव दर्ज किया गया है।

बुधवार शाम 4:00 बजे भीमगौड़ा बैराज का गेज 291.65 मीटर दर्ज किया गया, जबकि डिस्चार्ज 70,852 क्यूसेक रहा। मंगलवार रात 10 बजे यहां गेज 292.30 मीटर और डिस्चार्ज 1,07,662 क्यूसेक था। इस तरह 18 घंटे के दौरान गेज में 0.65 मीटर और डिस्चार्ज में 36,810 क्यूसेक की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


उधर, बिजनौर बैराज का बुधवार शाम 4:00 बजे गेज 218.60 मीटर और डिस्चार्ज 1,24,671 क्यूसेक रहा। मंगलवार रात 10 बजे गेज 218.50 मीटर तथा डिस्चार्ज 1,05,540 क्यूसेक दर्ज किया गया था। बुधवार को गेज में 0.10 मीटर की बढ़ोतरी हुई, जबकि डिस्चार्ज 19,131 क्यूसेक बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैराज के आंकड़ों में हो रहे बदलाव के चलते हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। खासकर खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की निगाहें लगातार बैराज से आने वाले पानी पर टिकी है। पिछले दिनों गंगा में बढ़े जलप्रवाह के कारण खादर क्षेत्र में कई स्थानों पर जलभराव और आवागमन की समस्या सामने आई थी।


सिंचाई विभाग के अधिकारी भी बैराजों से आने वाले पानी और गंगा के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं। विभागीय स्तर पर लगातार आंकड़े जुटाए जा रहे हैं ताकि जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी होने पर समय रहते प्रभावित क्षेत्रों को अलर्ट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed