फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flowers were showered on the procession of Jaharveer Chhadi

जाहरवीर छड़ी शोभायात्रा पर की पुष्पवर्षा

Sun, 31 Aug 2025 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 31 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Flowers were showered on the procession of Jaharveer Chhadi
खरखौदा। गांव पांची में गुरु गोरखनाथ और जाहरवीर बाबा मंदिर से बैंड बाजे के साथ छड़ी शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का गांव के विभिन्न मार्गों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभा यात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य गोपाल प्रधान और खरखौदा थाना अध्यक्ष धीरज सिंह ने ज्योति जलाकर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे दो भक्त झाड़ू लगाते चल रहे थे, इसके पीछे छड़ी का निशान था। शोभायात्रा में राधा कृष्ण, शिव पार्वती की वेशभूषा में कलाकार भगवान का संदेश देते चल रहे थे। एक रथ पर मंदिर कमेटी की तरफ से समस्त ग्राम वासियों को प्रसाद का वितरण किया गया। ग्राम वासियों ने छड़ी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और पूजा अर्चना की। गांव में प्रत्येक परिवार की महिलाओं ने अपने दरवाजे पर छड़ी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा करके स्वागत भी किया। इस दौरान मंदिर संस्थापक बलवंती देवी, बहरामपुर प्रधान योगेंद्र प्रधान, जेके प्रधान, धनतला निवासी आदेश कुमार ,राजवीर त्यागी, बसंत त्यागी, धन्नी सैनी, ओम प्रकाश सैनी, विवेक त्यागी, सुधीर त्यागी का विशेष सहयोग रहा। मंदिर समिति की ओर से प्रवेश त्यागी, संजय त्यागी, सुबोध सैनी, दिनेश सैनी, लीलू प्रजापति, धर्मेंद्र कश्यप, पवन कश्यप, राज किशोर सैनी, परमेंद्र, अर्जुन और नरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि रविवार को बाबा का जागरण होगा और सोमवार को विशाल भंडारे के आयोजन के साथ-साथ विशाल मेला भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed