{"_id":"69d183bcd058d66da5008eb6","slug":"flowers-to-be-showered-from-a-helicopter-during-the-procession-marking-ambedkars-birth-anniversary-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1151761-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आंबेडकर जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आंबेडकर जन्मोत्सव पर शोभायात्रा में हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा
विज्ञापन
मेरठ। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर 14 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति के लिए पत्र भी किया गया है।
समारोह समिति के संरक्षक मुकेश सिद्धार्थ ने बताया कि बाबा साहब ने दलितों और पिछड़ों के उत्थान, महिलाओं को सम्मान और देश को संविधान देने का ऐतिहासिक कार्य किया। शोभायात्रा का आयोजन अध्यक्ष प्रमोद खड़ोली के नेतृत्व में किया जा रहा है। यह यात्रा 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे भैसाली मैदान दिल्ली रोड से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम छह बजे कचहरी चौराहे स्थित आंबेडकर की प्रतिमा पर संपन्न होगा।
मुकेश सिद्धार्थ ने बताया कि पूर्व में उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में चार बार शोभायात्राएं निकाली जा चुकी हैं। वर्ष 2001 में विमान से पुष्प वर्षा का आयोजन भी किया गया। इसे लोगों ने काफी सराहा था। इस बार भी हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम को और भव्य बनाने का निर्णय लिया गया है।