फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flowers showered on the ashes of former CM at the toll plaza

टोल प्लाजा पर पूर्व सीएम के अस्थि कलश पर की पुष्पवर्षा

Fri, 17 Sep 2021 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Flowers showered on the ashes of former CM at the toll plaza
टोल प्लाजा पर पूर्व सीएम के अस्थि कलश पर की पुष्पवर्षा
विज्ञापन

मेरठ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की अस्थियों का कलश बृहस्पतिवार को परिजन हरिद्वार लेकर पहुंचे। सिवाया टोल प्लाजा से अस्थि कलश होकर गुजरा। यहां भाजपा सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर नमन किया।
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अस्थि कलश गंगा में प्रवाहित करने के लिए बेटे सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया हरिद्वार लेकर पहुंचे। सिवाया टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

राजवीर सिंह उर्फ राजू भैय्या दिल्ली स्थित अपने आवास से काफिले के साथ अस्थि कलश लेकर निकले थे। उनके साथ जेड प्लस सुरक्षा थी। सिवाया टोल प्लाजा पर पुलिस तैनात थी। लेन नंबर चार को फ्री करा दिया गया था। इस दौरान जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान, गौरव चौहान, डॉ. विजय शर्मा, रवि बटजेवरा, रवि चौधरी, प्रद्युमभन जैन, नवाब सिंह अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed