फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flowers showered on Kanwariyas along the canal service road; chants of 'Har-Har Mahadev' echoed.

Meerut News: रजबहे की पटरी पर कांवड़ियों पर बरसे फूल, गूंजा हर-हर महादेव

Sun, 09 Aug 2026 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 09:42 PM IST
विज्ञापन
Flowers showered on Kanwariyas along the canal service road; chants of 'Har-Har Mahadev' echoed.
सरूरपुर। रजबहे की पटरी इन दिनों शिवभक्ति के रंग में रंगी हुई है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव की ओर बढ़ रहे कांवड़ियों के जत्थों से रजबहे की पटरी पर दिनभर रौनक बनी हुई है। मंगलवार को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। रजबहे की पटरी से होकर बड़ी संख्या में कांवड़िये पुरा महादेव मंदिर की ओर बढ़ रहे हैं। कंधों पर सजी कांवड़ और हाथों में तिरंगा व भगवा ध्वज लिए शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। रास्ते में स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों के लिए पेयजल, फल और अन्य जरूरी सामान की व्यवस्था भी की है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, अशोक, बॉबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed