{"_id":"5bc84c8dbdec22699b148980","slug":"flowers-offered-to-god-now-will-be-convert-into-compost-in-meerut-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब भगवान पर चढ़ाए गए फूल नहीं होंगे बर्बाद, यूपी के इस मंदिर ने की नई शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब भगवान पर चढ़ाए गए फूल नहीं होंगे बर्बाद, यूपी के इस मंदिर ने की नई शुरुआत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 18 Oct 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों में भगवान पर चढ़ने वाले फूलों की अब बर्बादी नहीं होगी। जी हां, अब मंदिर में चढ़ाए गए फूलों से अब कंपोस्ट खाद बनाई जाएगी। इस नेक काम की शुरुआत यूपी के मेरठ जिले से हो रही है। इसके लिए नगर निगम ने मशीनें मंगवा दी हैं। बुधवार को पहली मशीन बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर में पहुंची। जिसकी गुरूवार को शरुआत की गई।
विज्ञापन
नगर निगम कूड़े के निस्तारण और कूड़े से कंपोस्ट बनाने के लिए शहर में जगह-जगह यूनिट लगवा रहा है। पहली मशीन धर्मेश्वर महादेव मंदिर में लगाई गई। निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक स्कूल कालेज, अस्पताल, कॉलोनी आदि में अभी तक 200 से अधिक कंपोस्ट यूनिट लगकर तैयार हो गयी हैं।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रस्ताव पर नगर निगम ने शहर के मंदिरों में भी एक-एक मशीन कंपोस्ट बनाने के लिए मंगवाई है। मंदिरों में चढ़ने वाले फूल आदि सामान से कंपोस्ट बनायी जाएगी।
विज्ञापन
यह मशीन नगर निगम ने अपने खर्च से लगवायी है। मंदिर में चढ़ने वाले फूल जहां कूड़े में जाने से बचेंगे। वहीं, शहर में कहीं पर गंदगी भी नहीं फैलेगी। जिसका फायदा शीघ्र ही देखने को मिलेगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/