फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Floods in Siddhpith, 50 Shops and Parking Shed, pilgrimage

सिद्धपीठ में बाढ़, 50 दुकानें और पार्किंग बही, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

Mon, 25 Sep 2017 03:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Mon, 25 Sep 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
Floods in Siddhpith, 50 Shops and Parking Shed, pilgrimage
शाकंभरी खौल में पानी के तेज बहाव से श्रद्वालुओं को निकालता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

सहारनपुर के बेहट में पहाड़ियों पर 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश से नदियां तीसरे दिन भी उफान पर रही। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी नदी में शनिवार की रात आई बाढ़ के तेज बहाव पानी में 50 से अधिक दुकानें, पार्किंग और बेरिकेडिंग, अस्थाई शौचालय आदि बह गए। इस दौरान श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। माता मंदिर के पास फंसे 25 श्रद्धालुओं को पुलिसकर्मियों ने जेसीबी पर बैठाकर भूरादेव मंदिर पर उनके परिवारों तक पहुंचाया। सीओ की बुलुरो गाड़ी भी पानी के तेज बहाव में बह गई थी। उधर, भूरादेव मंदिर पर पुलिस लगातार एनाउंसमेंट कर श्रद्धालुओं को पानी उतरने तक सिद्धपीठ में न जाने की चेतावनी प्रसारित करती रही।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार की दोपहर बाद पहाड़ियों पर बारिश शुरू हो गई थी, जिससे आधी रात 12 बजे नदियों में बाढ़ आ गई थी। शाकंभरी देवी नदी में पानी आने से उसमें लगे शारदीय नवरात्र मेले में अफरातफरी मच गई थी। शनिवार की रात आठ बजे नदी में फिर से नदी में पानी का उफान आया और तेज बहाव पानी मेला परिसर में सूनी पड़ी 50 से अधिक दुकानों को बहा ले गया। जिला पंचायत द्वारा बनाई गई पार्किंग, बेरिकेडिंग, अस्थाई शौचालय आदि व्यवस्थाएं भी ध्वस्त हो गई। माता के मंदिर पर परिवार से अलग 25 श्रद्धालु फंस गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों की टीम मंदिर पर पहुंची और जेसीबी पर बैठाकर सभी श्रद्धालुओं को बाबा भूरादेव मंदिर पर पहुंचाया गया, जहां वे अपने परिवारों से मिले। उधर, मेला परिसर में खड़ी सीओ बेहट इंदु सिद्धार्थ की बुलेरो गाड़ी भी पानी के तेज बहाव में बह गई। उसे पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों की मद्द से माता छिन्न मस्ता मंदिर की सीढ़ियों पर लगी रेलिंग से बंधवाया। रात में करीब 11 बजे पानी कम होने पर गाड़ी को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की भीड़

Floods in Siddhpith, 50 Shops and Parking Shed, pilgrimage
नदी में पानी आने के बाद शांकभरी मेले में गिरी दुकानें - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

रविवार की सुबह साप्ताहिक अवकाश के चलते सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई थी, तो पुलिस के पसीने छूट गए। पुलिस ने वाहनों को नदी में बाढ़ के चलते भूरादेव मंदिर पर रोक लिया, जिससे भागूवाला के प्रेम नगर तक वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। पुलिस ने श्रद्धालुओं को भी रोकना चाहा, लेकिन श्रद्धालु नहीं माने और एक दूसरे का हाथ पकड़कर पानी में उतरते रहे। पुलिसकर्मियों को खुद नदी में उतरकर महिलाओं और बच्चों की मद्द करनी पड़ी। अभी भी सिद्धपीठ में हालात खराब है। श्रद्धालुओं की आस्था के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। 

घाड़ में तीसरे दिन भी बाढ़ जैसे हालात
घाड़ में पानी का कहर लगातार तीसरे दिन भी लोगों पर टूटा। पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी जमकर हो रही बारिश के कारण घाड़ में हाहाकार मचा हुआ है। बरसाती नदियां, नालों में उफान है। लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घाड़ में तो बाढ़ जैसे हालात तक बन चुके हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बरसाती नदियों में ट्रैक्टर ट्रॉली फंसती नजर आयी, वहीं कई लोगों की बाइक भी बह गई, जिन्हें क्रेन की मदद से बहार निकाला गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed