{"_id":"61bd7c1ecb6d4f13b81713ba","slug":"flats-of-airforce-navy-officers-will-be-attached-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"180 परिवारों पर संकट: एयरफोर्स-नेवी अफसरों के फ्लैट्स की होगी कुर्की, हाउसिंग बोर्ड को नहीं चुकाए 4.78 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
180 परिवारों पर संकट: एयरफोर्स-नेवी अफसरों के फ्लैट्स की होगी कुर्की, हाउसिंग बोर्ड को नहीं चुकाए 4.78 करोड़
Sat, 18 Dec 2021 12:04 PM IST
शाहरुख खान
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
दीपक भारद्वाज, अमर उजाला, मेरठ
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
शताब्दीनगर स्थित वायुसेना-नेवी अधिकारियों के फ्लैट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर में एयरफोर्स नेवल हाउसिंग बोर्ड (एएफएनएचबी) द्वारा बनाए गए 545 फ्लैट की कुर्की के आदेश एसडीएम सदर ने कर दिए हैं। 24 दिसंबर को जमीन की नीलामी की जाएगी। इससे वहां रहने वाले एयरफोर्स और नेवी के सेवानिवृत्त अधिकारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
फ्लैट मिलने में देरी होने पर कुछ आवंटी रेरा में गए थे। इसके बाद रेरा ने प्रशासन को एयरफोर्स नेवल हाउसिंग बोर्ड से वसूली करने के निर्देश दिए। बकाया राशि चार करोड़ 78 लाख 87 हजार 783 रुपये जमा न करने पर एसडीएम सदर ने एएफएनएचबी के खिलाफ नीलामी आदेश जारी किया।
वर्ष 2018-19 में यहां लोगों को फ्लैट दिए गए। इस स्थान पर अभी 180 परिवार रह रहे हैं। नीलामी के बाद इन परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। इसमें टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट बनाए गए हैं। इसी में एयरफोर्स और नेवी के सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी रह रहे हैं। इन लोगों ने अधिकतम 50 लाख रुपये खर्च करके फ्लैट लिए थे।
विज्ञापन
कुल टावर - 9
कुल फ्लैट - 545
कुल वर्ग मीटर जमीन - 40396.52 वर्ग मीटर
कहां जाएंगे हम लोग, कोई बताए
हम लोग कहां जाएंगे। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। हमारे साथ अन्याय किया जा रहा है। हमने अपनी धनराशि से इसे तैयार कराया और फ्लैट लिया। - वीके शर्मा, आवंटी

ये तो धोखा है
ऐसा करना तो धोखा है। हम लोग यहां से कहां जाएंगे। हमारे सामने समस्या खड़ी हो गई है। हमारे बच्चे कहां रहेंगे। - कैप्टन एके पाठक, आवंटी
एएफएनएचबी और प्रशासन करे बात
एएफएनएचबी और प्रशासन को बात करनी चाहिए। हम लोग कैसे बाहर निकल सकते हैं। हमसे भी बात की जानी चाहिए। हमने धनराशि देकर फ्लैट लिया। - कैप्टन कुलश्रेष्ठ, आवंटी
हमने कुर्की का नोटिस जारी किया है। अब इसकी नीलामी भी की जाएगी। इसके लिए तहसील में प्रक्रिया की जा रही है।- संदीप भागिया, एसडीएम सदर