{"_id":"6a43ddb2417c4fd78c03604c","slug":"flames-from-a-fire-in-a-garbage-pile-reached-a-paint-factory-a-disaster-was-averted-thanks-to-the-prompt-action-of-the-fire-department-meerut-news-c-73-1-smrt1029-107768-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कूड़े में लगी आग की लपटें पेंट फैक्टरी तक पहुंची, दमकल विभाग की तत्परता से टला हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कूड़े में लगी आग की लपटें पेंट फैक्टरी तक पहुंची, दमकल विभाग की तत्परता से टला हादसा
विज्ञापन
हापुड़ के ध्यानार्थ
-- -- -- -- -- -- -- -- --
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा(मेरठ )। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात एक पेंट (कलर) निर्माण फैक्टरी के बाहर पड़े कूड़े के ढेर में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें फैक्टरी परिसर तक पहुंच गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया।
हापुड़ निवासी फैक्टरी मालिक प्रमोद गोयल ने बताया कि उनकी धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पेंट निर्माण की इकाई है। सोमवार रात फैक्ट्री के बाहर पड़े कूड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए फैक्टरी परिसर तक पहुंच गई। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
सूचना पर मेरठ और हापुड़ से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फैक्टरी मालिक के अनुसार, समय रहते आग बुझा लिए जाने से फैक्टरी और उसमें रखा सामान सुरक्षित बच गया तथा किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।-- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा(मेरठ )। धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार देर रात एक पेंट (कलर) निर्माण फैक्टरी के बाहर पड़े कूड़े के ढेर में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें फैक्टरी परिसर तक पहुंच गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया।
हापुड़ निवासी फैक्टरी मालिक प्रमोद गोयल ने बताया कि उनकी धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पेंट निर्माण की इकाई है। सोमवार रात फैक्ट्री के बाहर पड़े कूड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए फैक्टरी परिसर तक पहुंच गई। कर्मचारियों ने तत्काल इसकी सूचना फैक्टरी मालिक को दी, जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर मेरठ और हापुड़ से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फैक्टरी मालिक के अनुसार, समय रहते आग बुझा लिए जाने से फैक्टरी और उसमें रखा सामान सुरक्षित बच गया तथा किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन