फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Flag-hoisting for the Shri Ram Charitra Exhibition Festival today.

Meerut News: श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव का ध्वजारोहण आज

Thu, 24 Sep 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Flag-hoisting for the Shri Ram Charitra Exhibition Festival today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ होगा। इस वर्ष भी आयोजित होने वाले उत्सव के प्रथम दिवस पर नगर में धार्मिक आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार सुबह 8:00 बजे श्रीराम तलैया मंदिर में विधिविधान से पूजन के बाद ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी।

आयोजन सचिव वीरेंद्र सैनी एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। श्रीराम तलैया मंदिर से शुरू होकर यात्रा देवीगंज, चौक बाजार, भाटवाड़ा, बुध बाजार, देवी मंदिर, बिनौली रोड, मेनका, केके पब्लिक स्कूल और दीपक सिनेमा के पीछे से होते हुए श्रीराम लीला मैदान पहुंचेगी। यहां विधिविधान के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध और धर्मप्रेमी शामिल होंगे। उत्सव को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति में संयोजक शरद त्यागी, प्रधान मलखान सैनी, मंत्री प्रदीप मित्तल और कोषाध्यक्ष मूलचंद सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed