{"_id":"67abb7ee5705bb943a0c9f07","slug":"five-year-old-girl-dies-after-being-crushed-by-grooms-car-meerut-news-c-72-1-smrt1015-128695-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दूल्हे की कार से कुचलकर पांच साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दूल्हे की कार से कुचलकर पांच साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
निकाह के दूसरे दिन दहेज में मिली कार को बैक करने के दौरान हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव लडपुरा में मंगलवार को दूल्हे तालिब के कार बैक करने के दौरान पांच साल की मासूम इनाया की कार से कुचलकर मौत हो गई। बच्ची परिजनों के साथ निकाह में शामिल हाेने आई थी। परिजन ने इस मामले मेें कार्रवाई से इन्कार किया है। निकाह के दूसरे दिन हुए हादसे से खुशियां गम में बदल गईं।
गांव लडपुरा निवासी तालिब सलमानी का सोमवार को इंचौली थाना के गांव नबीपुर निवासी सरताज की बेटी के साथ निकाह हुआ था। दहेज में उसे किआ कार मिली थी। मंगलवार को तालिब इस कार को बैक कर रहा था। कार के पीछे थाना किला परीक्षितगढ़ के गांव बहादरपुर निवासी रिश्तेदार बिलाल मंसूरी की पांच साल की बेटी इनाया खेल रही थी। वह कार की चपेट में आकर कुचल गई। गंभीर रूप से घायल बच्ची को निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात राकेश मिश्रा का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी लेकिन बच्ची के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
-- -- -- --