फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five thousand railway passengers shocked

पांच हजार रेल यात्रियों को झटका

Fri, 26 Jun 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Five thousand railway passengers shocked
मेरठ। रेलवे द्वारा 12 अगस्त तक कोई भी नई यात्री ट्रेन न चलाने के फैसले से मेरठ के करीब पांच हजार दैनिक यात्रियों को झटका लगा है। वहीं, जो पांच ट्रेनें चलाई जानी थीं, उसका प्लान भी धड़ाम हो गया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले रेलवे ने 200 ट्रेनों की सूची जारी कर पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनों की तरह चलाने का प्लान तैयार किया था। इसमें मेरठ से गुजरने वाली अप-डाऊन में पांच ट्रेनों को शामिल किया था। रेलवे के इस आदेश के बाद इन ट्रेनों को भी नहीं चलाया जाएगा। हालांकि मेरठ से गुजरने वाली जनशताब्दी और गोल्डन टेंपल का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, सिटी स्टेशन से दिल्ली और गाजियाबाद लगभग पांच हजार दैनिक यात्री सफर करते है। अनलॉक-1 में फैक्टरियां और कार्यालय खुलने से दैनिक यात्रियों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। इन यात्रियों को बसों और अपने वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। इससे किराया और समय भी बढ़ता जा रहा है। जिससे ट्रेन चलाने की मांग की जा रही थी। मेरठ से दैनिक यात्रियों के लिए शटल, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर, सुपर एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस आदि प्रमुख ट्रेनें गुजरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed