फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five people were produced in court in connection with a restaurant assault and vandalism case.

Meerut News: रेस्टोरेंट में मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पांच लोगों को न्यायालय में किया पेश

Fri, 02 Jan 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Five people were produced in court in connection with a restaurant assault and vandalism case.
मोदीपुरम (मेरठ)। पल्लवपुरम स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई तोड़फोड़ और कर्मचारी के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहीं पार्षद विक्रांत ढाका और प्रधान जॉन धनखड़ ने इस कार्रवाई को गलत बताया है।
विज्ञापन

जमालपुर गांव निवासी विवेक दहिया का पल्लवपुरम फेस दो में रेस्टोरेंट हैं। यहां मंगलवार रात दो कारों में सवार कुछ युवक खाना खाने आए थे। यहां किसी बात को लेकर युवकों की रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और मारपीट हो गई थी। इस दौरान युवकों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ भी कर दी थी। घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने विवेक की तहरीर पर भाजपा पार्षद विक्रांत ढाका के भाई शिवांग, इकलौता गांव के प्रधान जॉन धनखड़ के भाई मोनू, मोहम्मदपुर गांव निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही रोहित और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवांग, मोनू के साथ ही अज्ञात आरोपियों की पहचान कर हरिद्वार के खेड़ा निवासी हरिओम, शुभम और मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि सिपाही रोहित और अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस कार्रवाई को पार्षद विक्रांत ढाका ने गलत बताया है। पार्षद का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझा लिया गया था। उनका कहना है कि मेरा भाई शिवांग निर्दोष है। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में उनका भाई घटनास्थल पर नहीं है फिर भी पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के कहने पर बिना जांच किए उसे फंसाया गया। इधर प्रधान जॉन धनखड़ ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

पार्षद और ग्राम प्रधान के साथ बृहस्पतिवार को कई लोग थाने पहुंचे और पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच और कार्रवाई कानून व नियमों के अनुसार की है। जांच अभी भी जारी है और प्रधान, पार्षद ने जो जानकारी दी है उसको भी जांच में शामिल कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed