फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five people including three muljim and one soldier injured in e rickshaw accident at Saharanpur

कोर्ट से जेल जा रहे थे मुल्जिम, अचानक हुआ हादसा, सिपाही समेत पांच लोग घायल

Mon, 24 Jun 2019 08:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 24 Jun 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
Five people including three muljim and one soldier injured in e rickshaw accident at Saharanpur
हादसे में घायल मुल्जिमों का अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

कोर्ट में पेशी के बाद जेल जा रहे तीन मुल्जिम ई-रिक्शा पलटने के कारण घायल हो गए। इस घटना में एक सिपाही और ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत ही पीछे आ रहे पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सहारनपुर जनपद में देवबंद क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व बन्हेड़ा खास गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था। इसी मामले में सोमवार को पुलिस ने तसलीम, इरफान और अहतेशाम को गिरफ्तार किया था। उन्हें पुलिसकर्मी कोर्ट में लेकर गए थे। पेशी के बाद राहुल सहित दो सिपाही ई-रिक्शा से तीनों मुल्जिमों को उप कारागार में छोड़ने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह कोर्ट परिसर से बाहर निकले तो सामने से आ रही तेज गति बाइक को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया। इससे सिपाही राहुल, तीनों मुल्जिम और ई-रिक्शा चालक गांधी कॉलोनी निवासी काला घायल हो गए। 
विज्ञापन


वहीं रिक्शा के पीछे चल रहे सिपाही इरफान ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सूचना पाकर पुलिस अधिकारी भी सीएचसी पहुंच गए। जानकारी होने पर मुल्जिमों के परिजन भी वहां पहुंच गए। सीएचसी चिकित्सक के मुताबिक सभी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। उनका उपचार कर दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed