फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five people have been named for allegedly occupying Waqf property.

Meerut News: वक्फ संपत्ति पर कब्जे का आरोप, पांच नामजद

Thu, 16 Apr 2026 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Five people have been named for allegedly occupying Waqf property.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। क्षेत्र में सरधना रोड पर वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित भावनपुर निवासी सैयद जफर अब्बास नकवी की तहरीर पर कंकरखेड़ा पुलिस ने पांच आरोपियों जिया अब्बास, रोहतास, रिफाकत अली, अशोक, अली जैदी व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि नामजद आरोपी लंबे समय से वक्फ की जमीन पर कब्जा जमाए हुए हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

भावनपुर के हुसैनपुर चौक निवासी सैयद जफर अब्बास नकवी ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि आरोपी जिया अब्बास व अन्य आरोपी वक्फ की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे है। आरोपियों पर वक्फ अधिनियम के तहत आने वाली अन्य संपत्ति में अवैध निर्माण और हेरफेर करने का भी आरोप लगाया गया है। सीओ प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।------------------------
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed