फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five people died many injured in horrific road accident in Sardhana of Meerut

मेरठ: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दोस्त की शादी में जा रहे पांच युवा इंजीनियरों की मौत

Sun, 10 Nov 2019 02:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 10 Nov 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
Five people died many injured in horrific road accident in Sardhana of Meerut
हादसे में मारे गए युवकों के फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी मार्ग पर शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में पांच युवा इंजीनियरों की मौत हो गई। नानू गंगनहर पुल पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रिट्ज कार में टक्कर मारी थी। भीषण हादसे में पुलिस को क्षतिग्रस्त कार को कटर से काटकर शव निकालने पड़े। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नांगल सिरोही महेंद्रगढ़ हरियाणा निवासी कैलाश चंद (30) पुत्र देवी सहाय, सचिन कुमार (28) पुत्र सत्यपाल निवासी झबरेड़ा भूड़पुर चौहान रुड़की हरिद्वार, ओमप्रकाश (28) पुत्र सुभाष निवासी कजरीवरा जिला रेवाड़ी, अंकित (24) पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी बली ब्राह्मणाना थाना गोहाना सोनीपत और मोहित (27) पुत्र वीरेंद्र उर्फ लालचंद निवासी ग्राम छारदड़ा थाना पनीवाला, जयपुर आपस में दोस्त थे और धारुहेड़ा रेवाड़ी की लुमैक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड में इंजीनियर थे।
विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार रात पांचों दोस्त मुज्जफ्फरनगर के मीरापुर में एक दोस्त के यहां शादी में जा रहे थे। नानू पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार के परखचे उड़ गए। पांचों दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गैस कटर के अलावा हथोड़ों से भी कार की खिड़की तोड़ने की मशक्कत की। मोबाइल फोन और कार में मिले आईकार्ड व अन्य आईडी से पांचों की पहचान हुई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ पंकज सिंह के अनुसार कैलाश चंद के भाई संदीप की तहरीर पर केस दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed