फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five nominations each for the post of President and General Secretary

Meerut News: अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए पांच-पांच नामांकन

Mon, 19 Jan 2026 08:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 08:09 PM IST
विज्ञापन
Five nominations each for the post of President and General Secretary
छावनी परिषद कार्यालय में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष व महामंत्री पदों के लिए नाम
मेरठ। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा छावनी परिषद मेरठ के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए सोमवार को छावनी परिषद स्थित कार्यालय में नामांकन दाखिल हुए। चुनाव सचिव अजय महेंद्र सिंह ने बताया कि अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए पांच-पांच नामांकन दाखिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए भारत सिंह आजाद, राजू पेंटर, उमेश रोंदिया, अमित कुमार एवं जितेंद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसी तरह महामंत्री पद के लिए सोनू वैद, राजकुमार, सोहन लाल, विरेंद्र उर्फ बिट्टू एवं योगेश कुमार ने नामांकन पत्र भरे। 20 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 21 जनवरी को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। 28 जनवरी को मतदान होगा। चुनावी प्रक्रिया में वीरेंद्र कन्नौजिया, चुनाव समिति के सदस्य दिनेश चौहान, राम मदान, सुगनचंद धींगान एवं चुनाव पर्यवेक्षक महिपाल वाल्मीकि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed