फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five members of vehicle thieves gang arrested, 11 scooty-bikes recovered

Meerut News: वाहन चोर गिराह के पांच सदस्य गिरफ्तमार, 11 स्कूटी-बाइक बरामद

Mon, 16 Dec 2024 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Five members of vehicle thieves gang arrested, 11 scooty-bikes recovered
नौचन्दी पुलिस ने चोरी करने वाला गैंग पकड़ा
मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों की पहचान खिर्वा नौआबाद सरधना निवासी चाहत पुनिया, देवपाल, ग्राम बहादरपुर सरधना निवासी दीपांशु, खिर्वा जलालपुर सरधना निवासी अंकुर और तगायान मोहल्ला निवासी त्रिवेंश गोस्वामी के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 11 चोरी की बाइक और स्कूटी बरामद की गईं हैं। आरोपी दिल्ली, गाजियाबाद और हरियाणा समेत आसपास के राज्यों में चोरी के वाहन भी बेचते थे।
विज्ञापन

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मोहम्मद आरिफ हसन निवासी शास्त्रीनगर ने नौचन्दी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि चोरों ने सम्राट हेवेंस होटल के बाहर से उनकी बाइक चोरी कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। फुटेज में चाहत पुनिया और देवपाल कैद हुए थे।
विज्ञापन


दोनों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने तीन साथी दीपांशु, अंकुर और त्रिवेंश को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से सभी चोरी किए गए वाहन भी बरामद किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सुनसान और व्यस्त बाजारों से वाहन चोरी कर सस्ते दामों में बेच दिया करते थे। आरोपियों ने बागपत, दिल्ली, हरियाणा और मेरठ समेत कई राज्यों से वाहन चोरी किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, बागपत, गाजियाबाद के कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed