फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five members of a gang that stole livestock, slaughtered them, and sold the meat have been nabbed.

Meerut News: पशु चोरी कर कटान के बाद मीट बेचने वाले गिरोह के पांच दबोचे

Mon, 15 Jun 2026 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 15 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Five members of a gang that stole livestock, slaughtered them, and sold the meat have been nabbed.
खरखौदा पुलिस द्वारा पकड़े गए पशु चोर गिरोह के सदस्य (पुलिस)
पुलिस ने कैली गांव के पास मुठभेड़ में दबोचे, दो साथी भागे, तमंचे और उपकरण बरामद
विज्ञापन

-गांव, जंगलों से पशु चोरी करके करते थे कटान
मीट को दिल्ली मार्केट में ले जाकर बेचते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। पुलिस ने कैली गांव के जंगल से रविवार रात को पशु चोर गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ लिया। दो आरोपी भाग गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी जंगल से संरक्षित व अन्य पशुओं को चोरी कर जंगल में ही उनका वध करके उसका मीट दिल्ली सप्लाई करते हैं। पुलिस ने आरोपियों से तीन तमंचे, औजार व मोहरे बरामद किए हैं।
सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार रविवार रात को चेकिंग के दौरान रात्रि करीब 11 बजे गांव कैली के पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए रोका तो वह भागने लगे। दो लोग अंधेरे का का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन पांच को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में युवकों से तीन तमंचे, पशुओं को काटने वाले औजार, रस्सी, मोहरे, पशुओं को बेहोश करने वाली दवा, और 3300 रुपए की नगदी, एक स्कूटी सहित अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शुबहान उर्फ बॉडी पुत्र सलीम, उमर उर्फ गुल्ली पुत्र नौशाद, चंद पुत्र शकील, शहरोज पुत्र शहजाद व अरमान पुत्र गुलफाम बताया। सभी आरोपी मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग गांव से पालतू पशुओं को भी चोरी करते हैं। उनका वध कर बाद में मीट को बेच देते हैं। मौका लगने पर जंगल में घूम रहे संरक्षित पशुओं को भी अपना शिकार बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें भी बेहोशी की दवा देकर उनका भी वधकर उनका मीट भी दिल्ली सप्लाई करते हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके खिलाफ मामला पंजीकृत कर सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस का यह भी कहना है कि करीब एक माह पहले आरोपियों ने गांव कैली से ही एक भैंसा चोरी कर उसका वध कर मीट अपने साथ ले गए थे। सीओ ने बताया कि बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed