फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five injured in stone-pelting between two groups during pigeon flying contest.

Meerut News: कबूतरबाजी में दो पक्षों में पथराव, पांच घायल

Sun, 04 Oct 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Five injured in stone-pelting between two groups during pigeon flying contest.
- पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को छत पर कबूतर बाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव भी किया गया। मारपीट और पथराव में एक पक्ष के अमीर, उसकी पत्नी नसीम, अलाउद्दीन, बाबू और रेशमा
घायल हो गए।
फतेहल्लापुर रोड स्थित न्यू इस्लाम नगर की गली नंबर- 35 निवासी अमीर ने लोहियानगर थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को अपने घर की छत पर कबूतर उड़ा रहा था। इसी दौरान पड़ोस की छत पर युवक पतंग उड़ा रहा था। बताया गया कि अमीर ने युवक से पतंग उड़ाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते पथराव भी होने लगा। अमीर, उसकी पत्नी नसीम, मामू अलाउद्दीन, बाबू और बहन रेशमा घायल हो गए। पुलिस ने सूचना पाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों से पूछताछ की। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed