{"_id":"60c11eb48ebc3ef437599317","slug":"five-hours-power-cut-in-ganganagar-meerut-news-mrt5420304164","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसीबी में फाल्ट से गंगानगर में गुल रही पांच घंटे बिजली, सही नहीं हुआ पावर ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसीबी में फाल्ट से गंगानगर में गुल रही पांच घंटे बिजली, सही नहीं हुआ पावर ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
वीसीबी में फाल्ट से गंगानगर में पांच घंटे गुल रही बिजली
मेरठ। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमराने लगी है। बुधवार को गंगानगर फीडर के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) में फाल्ट से पांच घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डिफेंस एंक्लेव का पावर ट्रांसफार्मर भी ठीक नहीं हो सका, जिस कारण शोभापुर, लाला मोहम्मदपुर और डिफेंस एंक्लेव में बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो सकी है।
बुधवार को शहर में बिजली कटौती से हाहाकार रहा। गंगानगर प्रथम बिजलीघर के गंगानगर फीडर की वीसीबी में दोपहर करीब 12 बजे फाल्ट हो गया। जिस कारण करीब पांच हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल रहा। लोग आपूर्ति के लिए अधिकारियों को फोन करते रहे। करीब पांच घंटे बाद वीसीबी सही हुई, जिसके बाद शाम पांच बजे आपूर्ति सामान्य हो सकी।
डिफेंस एंक्लेव कंकरखेड़ा में फुंका 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर 24 घंटे बाद भी ठीक नहीं हो सका। निगम ने मुजफ्फरनगर से तकनीशियन बुलाए। अधिकारियों का कहना है कि बड़ा फाल्ट है, बृहस्पतिवार तक ही आपूर्ति बहाल होगी। हालांकि इस क्षेत्र को दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की गई, लेकिन काम नहीं चल सका। पल्लवपुरम फेस वन और टू में भी बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। लिसाड़ीगेट, विकासपुरी, नौचंदी, टाउन हाल, लेडीज पार्क, हापुड़ रोड, बेगमपुल, एमईएस, पुराना आरटीओ, सदर, अमन विहार, सेंट लुक्स और सिविल लाइन बिजलीघर क्षेत्र में भी आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
अनलॉक से 100 मेगावाट बिजली खपत बढ़ी
शहर के अनलॉक होते ही बिजली की खपत बढ़ गई है। मंगलवार के मुकाबले करीब 100 मेेगावाट ज्यादा लोड रिकॉर्ड किया गया। अभी तक करीब 500 मेगावाट बिजली की मांग चल रही थी, लेकिन शहर के बाजार खुलने पर मांग में 100 मेगावाट की वृद्धि हो गई।
आज तीन घंटे गुल रहेगी नौंचदी क्षेत्र की बिजली
अधीक्षण अभियंता शहर विजयपाल ने बताया कि नौचंदी बिजलीघर पर मेंटीनेंस कार्य के चलते बृहस्पतिवार को सुबह पांच से आठ बजे तक तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके चलते क्षेत्र की जैदी सोसायटी, गढ़ रोड, कैलाश पुरी, हापुड़ रोड, किदवई नगर, कल्याण नगर, देवी नगर, प्रीत विहार, रामबाग, राजेंद्र नगर, भवानी नगर आदि में तीन घंटे बिजली नहीं मिलेगी।