फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five get life imprisonment for killing Pradhan

पांच अभियुक्तों को उम्रकैद, 70 हजार का अर्थदंड लगाया

Sun, 19 Dec 2021 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Five get life imprisonment for killing Pradhan
प्रधान की हत्या में पांच को उम्रकैद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शामली जिले के बहावड़ी गांव के प्रधान बिजेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को अदालत ने उम्रकैद और 70 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। साक्ष्यों के अभाव में तीन आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया।
एडीजीसी यशपाल सिंह और सहदेव सिंह ने बताया कि 25 जनवरी, 2011 बहावड़ी के प्रधान बिजेंद्र सिंह अपने भाई देवेंद्र सिंह व धर्मेंद्र और परिचित कृष्णपाल पुत्र बलजोर के साथ कार से शामली में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। गाड़ी को देवेंद्र सिंह का साला ऊन निवासी योगेश चला रहा था। रात साढ़े आठ बजे बहावड़ी-काबड़ौत के बीच सफेद रंग की मार्शल गाड़ी पहुंची और उनकी कार में टक्कर मार दी। मार्शल से उतरे बहावड़ी के आरोपियों ने कार पर फायरिंग की, जिसमें प्रधान और चालक घायल हो गए थे।
विज्ञापन

परिजन घायल बिजेंद्र सिंह और योगेश को लेकर शामली अस्पताल पहुंचे, जहां प्रधान को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई देवेंद्र पुत्र दरियाव सिंह ने गांव के ही शौरण, नरेश, ब्रजपाल उर्फ बिरजा, विवेक उर्फ विक्की व चरण सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रकरण में आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी जमशेद अली ने सुनवाई करते हुए अभियुक्त शौरण, नरेश, ब्रजपाल उर्फ बिरजा, विवेक उर्फ विक्की और चरण सिंह को आजीवन कारावास और 70 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। तीन आरोपी बसंत, बिजेंद्र उर्फ बंटी व सुमित को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।

कचहरी में कर दी गई थी वादी की हत्या
मुकदमे के वादी देवेंद्र सिंह ने पैरवी की। गवाही के बाद कचहरी में ही उनकी भी हत्या कर दी गई थी। देवेेंद्र की हत्या का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।
हमलावरों ने गांव में फैलाई थी दहशत
प्रधान की हत्या के बाद हमलावरों ने गांव में घूमकर भी दहशत फैलाई थी। लोगों को गवाही से दूर रहने के लिए धमकाया गया था।
इसलिए की थी प्रधान की हत्या
प्रधान बिजेंद्र सिंह के सामने शौरण ने प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। शौरण चुनाव हार गया था। इस वजह से दोनों पक्षों में झगड़ा था। अन्य कई वजहों से भी दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed