फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Five families put up posters of houses for sale

पांच परिवारों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए

Thu, 12 Aug 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Five families put up posters of houses for sale
पांच परिवारों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगाए
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में हुई बच्चों के बीच मारपीट के मामले ने विकराल रूप धारण कर लिया है। अब एक पक्ष ने दो गैर राजनैतिक संगठनों पर सवर्णों का शोषण करने तथा पुलिस पर दबाव बनाकर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने देने का आरोप लगाया है। साथ ही पांच परिवारों ने मकान बिकाऊ लिखकर परिवार सहित पलायन करने की बात कही है। पीड़ित परिवार मामले में एसएसपी से मिलने मेरठ गए हैं। वहीं, मंगलवार को दूसरे पक्ष ने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी थी।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी श्वेता ने 8 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोहल्ले का भोंदू उसके पुत्र के साथ मारपीट की। विरोध करने पर 11 लोग लाठी डंडों व धारदार हथियार के साथ उसके घर में घुस आए तथा भाई तथा पुत्र पर हमला कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष से योगेश ने थाने में तीन लोगों को के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि दो पक्षों के विवाद को शांत कराने के लिए वह पहुंचा तो तीन लोगों ने उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन

योगेश पक्ष के लोगों ने मंगलवार को पंचायत कर हिंदू संगठन के पदाधिकारियों पर दलित मानसिकता विरोधी होने तथा उन पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का आरोप लगाया था। पदाधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने तथा मुकदमा वापस नहीं होने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को श्वेता पक्ष के पांच परिवारों ने अपने मकानों के बाहर दो अलग-अलग संगठनों द्वारा सवर्ण जाति का उत्पीड़न करने तथा मकान बिकाऊ लिख दिया। कहा कि संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस पर दबाव बनाकर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करने दी तथा एक दरोगा द्वारा समझौते के लिए उन पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। वह उत्पीड़न के चलते अपना मकान बेचकर परिवार के साथ पलायन करने को विवश हैं। इसके बाद पीड़ित परिवार शिकायत लेकर एसएसपी से मिलने मेरठ चले गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी उदय प्रताप सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज है। विवेचना में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed